Featured

डीएम ने की NEET (UG)-2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर की ब्रीफिंग

समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा राष्ट्रिय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NEET (UG) – 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर सभी केंद्राअधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया।

 

 

बताया गया कि राष्ट्रिय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NEET (UG) – 2026 की पुनर्परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को एकल पाली में यथा 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय अवस्थित कुल 16 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी।

परीक्षा में संलग्न सभी कर्मियों को पूर्वाह्न 08:00 बजे से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

जिलाधिकारी ने सीसीटीवी, जैमर,बायोमेट्रिक करने वाले कर्मी पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि 8:00 बजे पूर्वाह्न में सभी पुलिस बल अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने फ्रिक्सिंग को बारीकी से करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाए स्टेटिक मजिस्ट्रेट बारीकी से जांच करना सुनिश्चित करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा बंद न रहे कार्यपालक सहायक सुनिश्चित करेंगे।

सभी केन्द्राधीक्षक नियंत्रण कक्ष में संलग्न वीक्षक, लिपिक,परिचारी एवं अन्य कर्मियों की सूची को प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।

 

प्रत्येक 24 परीक्षार्थीयों पर 02 (दो) वीक्षक प्रतिनियुक्त किये जायेंगे।

सभी केन्द्राधीक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी वीक्षकों को NTA द्वारा दिए गए अनुदेश पुस्तिका के परीक्षा संचालन संबंधी निदेश से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन कराया जा सके।

सभी केन्द्राधीक्षक अपने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त वीक्षकों को वीक्षण- दायित्व (यथा परीक्षा कक्ष में चौकस / चौकन्ना रहना,परीक्षार्थियों के गतिविधियों पर ध्यान रखना।

 

सभी केन्द्राधीक्षक परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान की व्यवस्था कर लेंगे साथ ही परीक्षा केंद्र पर अधिष्ठापित CCTV कैमरा, जैमर भौतिक मूलभूत सुविधा आदि की जाँच कर लेंगे, कमी पाए जाने पर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

 

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 01:30 बजे अपराह्न तक प्रवेश की अनुमति होगी तथा निर्धारित समय के उपरांत किसी अभ्यर्थी के किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी ।

परीक्षार्थी को वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र यथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि की मूल प्रति, NTA के वेवसाइट डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र जिस पर निर्धारित प्रारूप में पोस्टकार्ड आकार का रंगीन फोटो चिपकाई गयी हो, दो पासपोर्ट आकार का फोटो तथा पारदर्शी पानी के बोतल के अतिरिक्त किसी अन्य सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सभी परीक्षा कक्ष में प्रतिनियुक्त वीक्षकों को NTA से प्राप्त परीक्षा संबंधी निर्धारित समय-सारणी तथा विभिन्न अनुदेश से अवगत कराते हुए उन्हें उपलब्ध करा देंगे ताकि परीक्षा संचालन के मध्य उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

परीक्षा कक्ष में प्रतिनियुक्त वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र आदि की जाँच अपराह्न 01:40 से अपराह्न 01:50 तक की जायेगी।

वीक्षकों द्वारा सभी उपस्थित परीक्षार्थियों से प्रवेश-पत्र फोटोयुक्त पृष्ठ सहित को संग्रह कर लेंगे।

परीक्षा समाप्त होने 15 मिनट पूर्व यथा अपराह्न 05:00 बजे परीक्षा कक्ष के निकासी द्वार को बंद कर दी जायेगी।

सभी परीक्षार्थियों से अपराह्न 05:15 बजे परीक्षा समाप्ति उपरांत OMR संग्रह कर मिलान करने के उपरांत परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष से जाने की अनुमति दी जायेगी।

परीक्षा कक्ष से परीक्षार्थियों को कतारबद्ध करके निकास दी जायेगी जिसकी व्यवस्था केन्द्राधीक्षक अपने स्तर से अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षार्थीयों का परीक्षा केंद्र / हॉल / कक्ष में मोबाईल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरण यथा घडी, ATM कार्ड, मोबाईल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर आदि के साथ प्रवेश वर्जित होगा,जिसको कदाचार की श्रेणी में रखा जायेगा।

परीक्षा अवधि में केन्द्राधीक्षक को छोड़कर वीक्षक एवं कर्मी भी अपने पास मोबाईल फोन एवं इलेक्ट्रोनिक उपकरण नहीं रखेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी को शांतिपूर्ण कदाचार रहित परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया

उक्त ब्रीफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *