Featured

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर 12 सितंबर को आयोजित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक ग्राम कचहरी में लंबित सुलह योग्य मामलों के निपटारे को लेकर तैयारी करें।

मुकदमों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी करें। उन्हें संबंधित ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों के जरिए लोक अदालत के फायदों से अवगत करायें। ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी संबंधित ग्राम कचहरी को दें। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी के साथ साथ न्यायालयों में लंबित शमनीय मुकदमों, बैंक ऋण, क्लेम केस, बिजली, माप तौल आदि विभागों के मामलों को भी सुलझाये जाने की जानकारी लोगों को दिलायें। उन्होंने आगामी बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधित चयनित वादों की सूची के साथ समीक्षा हेतु बैठक में शामिल होने की बात कही।

 

सचिव आरती कुमारी ने निर्देश दी कि जनोपयोगी सेवाएं जैसे बिजली, पानी, ऋण, टेलिफोन आदि से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए एडीआर भवन में स्थायी लोक अदालत भी कार्यरत है, जहां आमजन मुकदमा पूर्व मामलों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्थायी लोक अदालत की बैठक प्रति कार्य दिवस को होती है। यहां भी लोग आपसी समझौते से मामलों का निपटारा करा सकते हैं। परंतु जानकारी के अभाव में पीड़ित समुचित फोरम तक नहीं पहुंच पाते हैं और न्याय से वंचित रह जाते हैं। लोगों को ग्राम पंचायत के जरिए लोक अदालत की जानकारी देना भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *