35 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार कार्यक्रम का आयोजित ।
जिलाधिकारी ने परिवादी की समस्याओं को गंभीरता,संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया।
आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 35 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए जिनमें 33 ऑनलाइन एवं 05 ऑफलाइन शामिल है।
जिलाधिकारी ने कई मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर स्वयं दूरभाष पर कई अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान के उपरांत परिवादियों को मोबाइल के माध्यम से भी सूचित करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान करना है।
आज के जनता दरबार में राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित पारिवारिक उपस्थित हुए थे।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए,जिससे जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




