कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें:आज रात 10 बजे सहरसा से चलेगी, रेल प्रशासन ने कहा- भीड़ को देखते हुए फैसला।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल ने विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें आज मंगलवार 4 नवंबर को रात 10 बजे से चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालु 5 नवंबर को होने वाले स्नान और धार्मिक आयोजनों में आसानी से शामिल हो सकें।
ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित कोचों के साथ होंगी संचालित रेल प्रशासन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है। ये ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित कोचों के साथ संचालित होंगी, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर सकें। प्लेटफॉर्म पर जांच करती पुलिस।
प्लेटफॉर्म पर जांच करती पुलिस। एक विशेष ट्रेन सहरसा से मनिहारी के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन सहरसा से रात 10:00 बजे (22:00 बजे) प्रस्थान करेगी। अपने मार्ग में यह बनमनखी, पूर्णिया कोर्ट, पूर्णिया और कटिहार होते हुए मनिहारी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 अनारक्षित कोच उपलब्ध होंगे। यूटीएस मोबाइल ऐप से खरीदें अनारक्षित टिकट रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या असुरक्षित व्यवहार से बचें। यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। टिकट काउंटरों पर भीड़ से बचने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदने का सुझाव भी दिया गया है।
