Monday, May 4, 2026
Homeडीएम की अध्यक्षता में पंचायतों में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के...

डीएम की अध्यक्षता में पंचायतों में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा सहयोग शिविर

- Advertisement -

 

 

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायतों में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 19 मई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत सहयोग शिविर आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सीधे अपने समस्याओं, शिकायतें तथा सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने तथा उसकी निदान के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर के आयोजन से एक माह पूर्व से ही आमजनों से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा शिविर से पूर्व ही अधिकतम आवेदनों का निष्पादन कर लिया जाए। शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

पंचायत में लगने वाले सहयोग शिविर में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय स्तर पर आम जनों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा उसके समीप किसी उपयुक्त सरकारी भवन में किया जाए। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर 24 वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है, जो संबंधित पंचायतों में निगरानी एवं मार्गदर्शन का कार्य करेंगे।

 

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिविर से पूर्व संबंधित पंचायतों का भ्रमण कर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही किसान सलाहकार, विकास मित्र एवं अन्य स्थानीय संसाधनों के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को उनकी समस्याओं के समाधान हो।

उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा प्राप्त आवेदनों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर में प्राप्त जन-शिकायतों एवं आवेदनों के अनुश्रवण हेतु एक समर्पित पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिससे निष्पादन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी बनाई जा सकेगी।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular