Wednesday, June 24, 2026
Homeबीआरडी मेडिकल कॉलेज: रैगिंग प्रकरण की जांच पूरी, जानिए कब सौंपी जाएगी...

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: रैगिंग प्रकरण की जांच पूरी, जानिए कब सौंपी जाएगी रिपोर्ट- सामने आए ये नाम।

- Advertisement -

जांच कमेटी ने एमबीबीएस 2024 बैच के तीन छात्रों को तलब किया था। इन छात्रों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज पोस्ट किया था। मंगलवार को हुई पूछताछ में चार नए छात्रों के नाम सामने आए हैं। जबकि पीड़ित छात्र की शिकायत में पहले से ही चार छात्रों के नाम शामिल किए गए हैं।

- Advertisement -

बीआरडी मेडिकल कॉलेज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की रैगिंग और पिटाई के मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। मामले में एमबीबीएस-2024 के छात्रों के आरोपों के बारे में छात्रों से बातचीत करके मामले की पूरी हकीकत को पता किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन के निर्देश जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय स्क्वॉड कमेटी ने मंगलवार को बैठक की। इस दौरान एमबीबीएस वर्ष-2024 के छात्रों से बातचीत की गई। मामले में अब तक आठ छात्रों के नाम सामने आए हैं।

कमेटी ने एमबीबीएस 2024 बैच के तीन छात्रों को तलब किया था। इन छात्रों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज पोस्ट किया था। मंगलवार को हुई पूछताछ में चार नए छात्रों के नाम सामने आए हैं। जबकि पीड़ित छात्र की शिकायत में पहले से ही चार छात्रों के नाम शामिल किए गए हैं।

कमेटी बुधवार को अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप सकती है। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत प्राचार्य के साथ यूजीसी के एंटी रैगिंग सेल से भी कर दी है। इसके बाद से घटना की जांच को लेकर प्रशासन सख्त हो गया। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के निर्देश पर मामले में कमेटी दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में जांच कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular