Featured

48 घंटे में पूरा भुगतान, समृद्ध हो रहे बिहार के किसान।

बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 45 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति यानि खरीद का लक्ष्य रखा था। इसमें 87 प्रतिशत खरीद पूरी कर ली गई है। पैक्सों के माध्यम से 39.23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

बिहार में जिन किसानों ने पैक्स के जरिए धान बेचे हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया गया है। सरकार धान के बाद अब गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी तैयार है। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की बिक्री के लिए अबतक 24,324 किसानों ने निबंधन किया है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2425 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया है। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बुधवार को सूचना भवन के संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *