30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इन जिलों में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं. जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी. मेघ गर्जन भी होगा. वज्रपात की भी संभावना है. प्रदेश में झोंके के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
26.6 डिग्री रहा राजधानी पटना का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ के प्रवाह से प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहेंगे. हवा के प्रवाह से तापमान में भी गिरावट की संभावना है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बिहार का औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान सीवान के जीरादेई में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
बिहार के 10 जिलों का अधिकतम तापमान देखें (डिग्री सेल्सियस में)
किसान और आम लोग रहें सावधान
बदलते मौसम के बीच अलर्ट रहने की भी जरूरत है. दूसरी ओर बारिश और वज्रपात के बीच किसानों और आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. कई बार देखा गया है कि वज्रपात के चलते लोगों की जान चली तक जाती है.