Featured

डीएम ने सीआईएसएफ के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए 07 एकड़ भूमि का किया स्थल निरीक्षण



केवटी प्रखंड अंतर्गत एयरपोर्ट के निकट जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण हेतु लगभग 07 एकड़ भूमि के अधिग्रहण/उपलब्धता को लेकर संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित भूमि की भौतिक स्थिति, स्थल की उपलब्धता तथा आवासीय एवं कार्यालय परिसर के निर्माण की दृष्टि से भूमि की उपयुक्तता का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की स्थिति एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबंधित अंचलाधिकारी सहित सीआईएसएफ के पुलिस पदाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *