Featured

24 फरवरी से पूर्व सभी ऑटो रिक्शा एवं ई०रिक्शा वाहन स्वामी निबंधन ,यातायात थाना,दरभंगा में कराना सुनिश्चित करें दरभंगा

10 फरवरी, 2026:-जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा ने बताया गया कि दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर (चलने वाले )Conflict/Overlapping को न्यून करने एवं यातायात सुव्यवस्थित , सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऑटो रिक्शा एवं ई० रिक्शा के सभी रूटों को जोनों में विभाजित किया जाना है।
इसके लिए 09 फरवरी 2026 से यातायात थाना,दरभंगा में निःशुल्क निबंधन किया जा रहा है।
सभी ऑटो रिक्शा एवं ई०रिक्शा वाहन स्वामी से अनुरोध है कि 24 फरवरी.2026 से पूर्व ससमय अपना-अपना निबंधन यातायात थाना,दरभंगा में अवश्य करावें।
प्रभारी यातायात थाना का दूरभाष नंबर -9031827364 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *