जिलाधिकारी ने की पहल,10 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
डीईसी,आइवरमेक्टिन और एल्बेंडाजोल दवा से फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम
549 टीम अभियान को सफल बनाएंगे* जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए 17है दिवसीय सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए/आईडीए) का शुभारंभ आज जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा राज कैंपस शहरी स्वास्थ्य केंद्र, दरभंगा से किया गया।
उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन डीईसी,आइवरमेक्टिन एवं एल्बेंडाजोल की खुराक स्वयं खाये और उपस्थित लोगों को भी दवा सेवन करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने का यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले के तीन प्रखंड—सदर, बिरौल,कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा दरभंगा शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी सेविका और स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कुल 549 दवा वितरण दलों का गठन किया गया है—सदर में 145 दल, बिरौल में 142 दल,कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 72 दल और शहरी क्षेत्र में 190 दल तैनात किए गए हैं।
जिले में 10 लाख 85 हजार से अधिक नागरिकों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सदर प्रखंड में 2,78,806, बिरौल में 3,03,625, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 1,72,838 और शहरी क्षेत्र में 3,21,149 लोगों को दवा दी जाएगी।
डा अरुण कुमार सिविल सर्जन ने दरभंगा ने स्पष्ट कहा कि गर्भवती महिलाएं,गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं खिलाई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ए.के. मिश्रा,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात कुमार राजू, जिला लेखा प्रबंधक वसंत कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रवि कुमार, डीपीसी इंद्रजीत कुमार, बीसीएम मनोज कुमार, वंदना कुमारी, बवन प्रसाद, आशुतोष कुमार, शशिकांत कुमार, मनीष कुमार, तथा सहयोगी संस्था पिरामल के प्रशांत झा और चंद्रेश कर्ण सहित फाइलेरिया इकाई के सभी कर्मी एवं विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने जिले के सम्मानित नागरिकोंसे से अपील किया कि दवा का सेवन अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें ताकि फाइलेरिया को जिले से पूरी तरह समाप्त किया जा सके
दरभंगा जिला को फाइलेरिया से मुक्त अभियान में जन-जन का सहयोग अपेक्षित हैl




