Featuredदरभंगा

स्वर्ण व्यवसाई से 14 लाख 24,200 रूपये की ठगी।

दरभंगा। आॅनलाइन गेम बिग बिन के नाम पर इन दिनों साइबर फ्रॉड सक्रिय हो गए हैं। कमतौल थाना क्षेत्र के कुसुमपट्टी निवासी स्वर्ण व्यवसाई बेचन कुमार साहु के खाते से 14 लाख 24,200 की ठगी करने का मामला साइबर थाना में दर्ज करवाया गया है।

ठगी 11 सितंबर 2023 से लेकर 1 जनवरी 2024 को अलग-अलग तिथि में हुई है। बिग बिन में ताश के तीन पत्ती का खेल होता है। इस खेल के माध्यम से स्वर्णकार से साइबर फ्रॉड ने ठगी की है। साइबर थाना को दिए

आवेदन में कहा है कि वह सदर थाना क्षेत्र के काकरघाटी में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के माध्यम से फेसबुक से बिग बिन एप को डाउनलोड किया था। उसके बाद ताश के तीन पत्ती गेम

खेलने लगा। गेम खेलने के दौरान रिचार्ज करने का विकल्प आता था। जिसमें 20 से लेकर 50 हजार रुपए तक का विकल्प मिलता था। रिचार्ज करने के बाद कुछ रुपए भी आते थे। उसके बाद साइबर फ्रॉड ने बिग बिन

एप इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रुपया लेने लगा। इस एप पर गेम 10 से 20 मिनट का होता था। शुरूआत में एप पर कुछ रुपए भी आए। कुल 14 लाख 24 हजार 900 ठगी कर लिया। यातायात डीएसपी साइबर थानाप्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। साइबर तक के बारे में तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *