Wednesday, June 24, 2026
Homeमामा की शादी में आई युवती की कुएं में गिरकर मौत, खुशी...

मामा की शादी में आई युवती की कुएं में गिरकर मौत, खुशी के माहौल में छाया मातम; परिजन बेसुध।

- Advertisement -

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। मामा की शादी में शामिल होने आई 18 वर्षीय युवती की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी अवधेश पोद्दार की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रस्म के दौरान हुआ हादसा गुड़िया के मामा रंजीत पोद्दार ने बताया कि उनके बड़े भाई चंदन कुमार की आज (6 मार्च) शादी थी। इसको लेकर बुधवार रात मटकोर की रस्म पूरी की गई थी।

- Advertisement -

 

गुरुवार सुबह कुआं पूजन (पनकट्टी) की रस्म के लिए परिवार के लोग कुएं के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गुड़िया का पैर पास में रखी गिट्टी पर फिसल गया, जिससे वह सीधे कुएं में जा गिरी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे सरायरंजन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन शादी की खुशियां बदली मातम में जिस घर में सुबह तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई।

 

 

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियों के बीच इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular