Featured

सहरसा : शराब के साथ 18 दिन में 116 लोग पकड़ाए:सहरसा में 1528.40L शराब हुआ जब्त , 9 वाहनों की नीलामी में मिले 4.26 लाख रुपए

सहरसा के मद्य निषेध विभाग ने नवम्बर में 1528.40 लीटर शराब समेत 116 लोगों को पकड़ा है। इसके अलावा 3914.245 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। 9 वाहनों की नीलामी के बाद 4 लाख 26 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है।

मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त संजीव कुमार ठाकुर ने बुधवार को बताया कि नवंबर महीने में अब तक 1327.00लीटर देसी शराब, विदेशी शराब 79.900 लीटर और कोरेक्स 121.50 लीटर जब्त किया गया है। कहा कि इसके अलावा 16 अवैध चुलाई अड्डा पर जावा महुआ एक लाख 45 हजार 845 किलोग्राम घटनास्थल पर विनष्टीकरण किया गया है। शराब परिवहन में कुल पांच वाहनों को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि सहरसा के सीमावर्ती जिला मधेपुरा, खगड़िया, सुपौल और दरभंगा से आने वाले वाहनों की सख़्ती से जांचोपरांत अनुमति दी जाती है।

इस महीने में अब तक कुल 116 अभियोग दर्ज किया गया है। जिसमें 91 शराब पीने वाला और 31 शराब बेचने वाला अभियुक्त है। साथी उन्होंने बताया कि शराब कारोबार में पकड़े गए वाहनो नीलामी की गई है। जिसमें नवंबर महीने में नौ वाहन नीलाम हुआ है। इसमें एक चार पहिया वाहन सूमो विकटा और आठ दो पहिया वाहन शामिल है। कुल नौ वाहनो के नीलामी के उपरांत 4,26000 प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *