इस दौरान डीएम सड़कों पर खुद उतरकर विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया। और इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा कि बेगूसराय में ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी समस्या बनी हुई है। जाम की समस्या से लोग अपने जगह पर सही समय पर पहुंच नहीं पाते हैं। इसको देखते हुए आज ट्रैफिक चौक बस स्टैंड सहित कई जगह निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जल्दी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। और जो भी ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई है। उसको जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार का कोई समस्या ना हो। उन्होंने बताया है कि बेगूसराय में जाम की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम की समस्या के कारण काफी परेशान हो रहे थे। इसको देखते हुए एक टीम को गठित किया गया है और जल्द ही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।



