Featured

संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट की 49वीं बैठक आज

 

कुलाधिपति करेंगे अध्यक्षता, तैयारी पूरी

दरभंगा।

 

संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में में 22 अप्रैल को आयोजित सीनेट की 49वीं बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन करेंगे। करीब दो घण्टे तक वे संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रहेंगे। उधर, सुरक्षा व्यवस्था का आज भी जिला व पुलिस प्रशासन ने जायजा लिया।

 

शाम में पदाधिकारियों की टीम ने वाहनों के साथ रूट चार्ट के मुताबिक रिहर्सल भी किया। सीनेट की बैठक में वैसे तो कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाना है लेकिन उसमें से प्रमुख रहेगा 2026-27 का बजट।

 

 

इसी तरह 09.04.2025 दिवसीय अधिषद् की कार्यवाही की सम्पुष्टि पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न तिथियों में आयोजित सिंडिकेट की कार्यवाहियों समेत उसके क्रियान्वयन प्रतिवेदन पर भी विचार होगा।

 

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि अपराह्न 12.15 बजे माननीय कुलाधिपति महोदय का विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश हो जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फिर परिसर स्थित महाराजाधिराज डॉ सर कामेश्वर सिंह की प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया जाना है। करीब 12.22 बजे माननीय राज्यपाल महोदय का आगमन दरबार हॉल में होगा। फिर चर्चित गायिका डॉ ममता ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति होगी। इसके बाद दीप प्रज्जवलन कर माननीय महामहिम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद ही अन्य कार्यक्रम होंगे। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय स्वागत भाषण देंगे और आगत अतिथियों को सम्मानित करेंगे। 12.38 में गणपूर्ति की सूचना पर सीनेट की बैठक औपचारिक रूप से शुरू होगी। 1.50 में मा0 महामहिम का उद्बोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान के बाद 2.10 में कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *