Featured

बहेड़ी में आयोजित हुआ ‘बेटी जन्मोत्सव’ कार्यक्रम


45 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी एवं बधाई कार्ड देकर किया गया सम्मानित
बाल विवाह की रोकथाम एवं बेटियों की शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, दरभंगा एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहेड़ी में बेटी जन्मोत्सव’कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 45 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी एवं बधाई कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं परिजनों को बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह की रोकथाम तथा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।

DHEW, दरभंगा की लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने अभिभावकों को बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए कम उम्र से ही नियमित बचत करने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहेड़ी के प्रभारी, आशा फैसिलिटेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *