Featured

मद्यनिषेध विभाग के टीम द्वारा 234 लीटर अवैध विदेशी शराब लदे ट्रक को जप्त करते हुए 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दरभंगा, 24 जनवरी 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में *मद्य निषेध विभाग की टीम* द्वारा जिले में विभिन्न स्थलों पर अवैध शराब के परिवहन,भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए लगातार सघन छापेमारी एवं गश्ती किया जा रहा है।
इसी क्रम में मद्य निषेध विभाग की मोबाइल टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 234 लीटर* अवैध विदेशी शराब लदे एक ट्रक (BR-01GH-3232) को जप्त करते हुए वैशाली जिला के थाना – सदर (हाजीपुर) के 02 अभियुक्त अखिलेश राय, पिता – रामेश्वर राय, उम्र – 49 एवं राजेश कुमार, पिता – स्व. शिवनाथ दास, उम्र – 35 को गिरफ्तार किया गया।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार मद्यनिषेध विभाग द्वारा आगे भी छापेमारी कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *