Featuredदरभंगा

पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर दस लाख की लूट।।

दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों ने एकबाई फिर बुलंद हौसले का परिचय दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली मारकर 10 लाख की लूट को अंजाम दिया है।

बैग में रखे कैश के साथ बदमाश एक बैग भी ले गए। इसमें क्रेडिट कार्ड और टेबलेट रखा हुआ था। घटना को अंजाम जिले के कुशेश्वरस्थान एसएच 56 पर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमाकांत पाठक का कुशेश्वर स्थान थाना के औराही में बालाजी नाम से पेट्रोल पंप है। गुरुवार की रात उनका बड़ा बेटा रामासुत भारद्वाज पेट्रोल पंप बंद कर अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार हथियार बंद अपराधियों ने उन्हें घेर कर उनके पैर में गोली मारकर रूपए से भरा बैग लेकर भाग निकले।

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

घायल श्री भारद्वाज ने बताया कि हम अपने पंप पर से रात ने दस बजे घर जा रहे थे। रास्ते में पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पैर में गोली मार दी। उसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले।

मामले की पुष्टि करते हुए कुशेश्वर स्थान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हथियार बंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर रूपए से भरा बैग छीन लिया है। घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *