Featured

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर झंडोत्तोलन ।

बेगूसराय अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर सभी सहकारी समितियां ने अलग-अलग सहकारी झंडोत्तोलन किया गया है। इस अवसर पर दी बेगूसराय सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड परिसर में बैंक के उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह द्वारा सहकारी झंडा फहराया गया।

 

मौके पर लोगों ने सहकारी गीत गाए और सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान का संकल्प लिया। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष- 2025 के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत उपाध्यक्ष द्वारा बैंक परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला के वरिष्ठ सहकारी सदस्य शशि शेखर राय, निदेशक वाल्मीकि सहनी, निदेशिका राधा कुमारी, प्रशासी पदाधिकारी राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक प्रिया रानी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *