Featured

दरभंगा : कल दरभंगा एम्स का निरीक्षण करेंगे JP नड्डा, संजय झा बोले- बिहार के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा दरभंगा का एम्स

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज यानी शुक्रवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा आज पटना में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कल दरभंगा एम्स का निरीक्षण करने जाएंगे। इस बीच, जदयू के सांसद और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दरभंगा एम्स बिहार के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा।

संजय झा ने कहा, “दरभंगा एम्स को मंजूरी मिलना बिहार के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा। हम भी उनके साथ इस दौरे में शामिल रहेंगे। संजय झा ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को भाषण देने से रोका जाता है। इस पर झा ने कहा, “इस तरह के बयानों पर क्या कहा जा सकता है।”

‘नड्डा जी के आने से बिहार को बहुत लाभ होगा’
वहीं, भाजपा के संगठन मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने नड्डा के बिहार दौरे को सकारात्मक बताते हुए कहा, “नड्डा जी के आने से बिहार को बहुत लाभ होगा। भाजपा का संगठन हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है, और हम जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।” उन्होंने कहा कि इससे बिहार को काफी फायदा होगा और भाजपा का संगठन चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *