Featured

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, तीन बच्चे समेत छह लोग आए चपेट में।

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर में खाना बाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह हादसा समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग झुलस गए। इन लोगों को तत्काल उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना के रायपुर में प्रखंड मुख्यालय के समीप वार्ड 11 में हुआ। संजू देवी घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान कुकिंग गैस से भड़की आग ने घर को अपने जद में ले लिया। इसी दौरान गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया जिससे उक्त सभी लोग जख्मी हो गए हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उजियारपुर पीएससी लाया जहां से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *