Featured

सभा स्थगित होने के बाद खुलने लगे पंडाल।

सहरसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का छह अक्टूबर को सहरसा में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने के बाद स्टेडियम से पंडाल को खोलने का काम शुरू हो गया।

 

मुख्यमंत्री सहरसा में तीन जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। मुख्यमंत्री बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण का विधिवत शुभारंभ करने वाले थे। यह कार्यक्रम शहर के मुख्य बाजार डीबी रोड में आयोजित होता। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्टेडियम परिसर में जनसंवाद सह सभा में भाग लेते एवं पटेल मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों का निरीक्षण करते। मुख्यमंत्री द्वारा कई और योजनाओं का शिलान्यास किया जाता। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर थी।

 

पटेल मैदान में बैरिकेडिंग के साथ साथ स्टॉल बनाने का काम शुरू हो गया था। साथ ही स्टेडियम परिसर में भी बेरिकेडिंग सहित अन्य कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे थे। तूफानी बारिश ने जन सभा पर ब्रेक लगा दिया।अब जब मौसम ठीक हो भी जाएगा तब तक चुनाव आचार संहित लागू हो जाएगा। इसके बाद सरकारी कार्यक्रम उद्घाटन शिलान्यास पर भी ब्रेक लग जाएगा। सहरसा में सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी 3 अक्टूबर से ही शुरू कर दी गयी थी।

 

सहरसा स्टेडियम में आम सभा को लेकर भव्य मंच और स्टील स्ट्रेक्चर का पंडाल का निर्माण चल रहा था। गया की एजेंसी पंडाल बना रही थी। पटेल मैदान में विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने के लिए अलग पंडाल तैयार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री वर्षों पुरानी लंबित मांग बंगाली बाजार में आरओबी निर्माण कार्य का शुभारंभ करने वाले थे। साथ ही करीब 100 करोड़ की लागत से मत्स्यगंधा झील को नए आकर्षक रूप देने की योजना का शुभारंभ करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *