Featured

मधुबनी : चौठचंद्र पर फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत

चौठचंद्र पर फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत| जहां, सफेद कोका फूल तोड़ने के दौरान शंभु साह की पोखरा में 

डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद, पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

हादसा मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार, हादसा मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का है। यहां, काको गांव निवासी भागवत साह के पचीस साल के पुत्र शंभु साह की शुक्रवार को पोखर में डूबने से मौत हो गई। शंभु चौठचंद पूजा के लिए सफेद कोका फूल लाने गांव के ही पोखर में गए थे।

पोखर के आसपास खेल रहे बच्चों के शोर पर पहुंचे लोग

परिजनों ने बताया कि काफी विलंब होने पर परिजनों ने खोजबीन करनी प्रारंभ की। उसी क्रम में पोखर के आसपास खेल रहे बच्चे ने शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा आया। बच्चों की शोर शराबा सुनकर गांव के लोग और परिजन दौड़कर वहां पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शंभु को पानी से निकाला गया।

काफी देर पानी में रहने से हुई मौत

मगर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर पानी में रहने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने भैरव स्थान थाना को दी गई। सूचना पाते ही थाना दलबल के साथ पहुंचकर लाश को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

परिजनों की हंसी-खुशी की माहौल मातम में बदल गया

परिजनों की हंसी-खुशी की माहौल मातम में बदल गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पोस्टमार्टम कराने आए शंभु के ससुर खड़गबनी बाबुबरही निवासी चंदेश्वर साह उनके भाई राम लषण साह, ग्रामीण सुवा लाल साह और भैरव स्थान थाना के चौकीदार मो. सुलेमान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *