शिविर में बुजुर्गों की तत्काल सहायता के लिए तीन अलग-अलग हेल्प डेस्क स्थापित कर उन्हें मुफ्त कानूनी सलाह, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं शिकायत निवारण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण का कार्य किया गया l
पैनल अधिवक्ता राममोहन झा,विनय कुमार झा और विनोद कुमार मिश्र ने माता पिता व वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 तथा वृद्धजनों के लिए नालसा योजना 2016 की जानकारी दी
उन्होंने बताया कि भरण पोषण करने में असमर्थ माता पिता अपने वयस्क पुत्र/पुत्री से खर्चे की मांग कर सकते हैं। इनकार पर वह अनुमंडल पदाधिकारी अथवा न्यायालय की मदद ले सकते हैंl
स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ अभिषेक मोहन झा एवं ईएमटी विरेंद्र कुमार दास और एहसान आलम ने स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराया।
पारा विधिक स्वयंसेवक नितीश कुमार राम,अर्जुन राम, इन्द्र देव सहनी, शत्रुघन दास ने सरकारी योजनाओं संबंधी जैसे वृद्धा पेंशन, राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि संबंधी जानकारी व शिकायत निवारण का कार्य किया।
मौके पर प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, सरपंच रामवती देवी, रामकुमार साहू, कचहरी सचिव रिंकू देवी, मुखिया प्रतिनिधि ध्रुव स्वामी, छेदी पासवान, कैलाश सहनी, संगीता देवी, राजो देवी आदि मौजूद थे।





