Featured

पत्नी के अवैध संबंध के कारण पति ने रची हत्या की साजिश, गिरफ्तार।

बिहार के जहानाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के अवैध संबंध के चलते एक शख्स ने उसकी हत्या की साजिश रची। वह हथियार लेकर घर पहुंचा। पत्नी को इसकी भनक लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में दबिश देकर एक देसी कार्बाइन और जिंदा कारतूस के साथ पति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी ने कहीं से हथियार लाकर उसे फंसाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जहानाबाद शहर के शिक्षक कॉलोनी स्थित एक घर में गुरुवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक देसी कार्बाइन (थ्रनेट) और जीवित कारतूस के साथ राकेश कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उसकी पत्नी की सूचना पर हुई। पत्नी का आरोप है कि उसकी हत्या करने के लिए उसका पति हथियार लाया था, जबकि गिरफ्तार पति साजिश के तहत पत्नी पर उसे फंसाने का आरोप लगा रहा है। राकेश का कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर उसके साथ साजिश रची गई। इस संबंध में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। पति-पत्नी, दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर हर पहलुओं पर तकनीकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ओढ़ विगहा गांव के निवासी राकेश कुमार शहर के शिक्षक कॉलोनी में रहता है। उसका और उसकी पत्नी के बीच करीब 7-8 सालों से विवाद चल रहा है। 3-4 महीने पहले सुलह हुई थी, और फिर से दोनों साथ रहने लगे। पत्नी का कहना है कि समझौता होने के बाद उसका पति फिर से उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि हत्या की नीयत से उसका पति हथियार लेकर घर आया। उसे जैसे ही पता चला तो उसने इसकी सूचना 112 नंबर डायल करके पुलिस को दी।

पुलिस ने शिक्षक कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी की और वहां से हथियार जब्त कर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पत्नी को थाने में बुलाया गया। दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध का वह विरोध करता था। इसलिए साजिश के तहत कहीं से हथियार मंगवाकर उसे फंसाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *