Featured

मारपीट मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पुराने मारपीट मामले के वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद अल्ली हसन परड़ी गांव का रहने वाला है। वह मोहम्मद वसीम का पुत्र है।

एसडीजेएम दरभंगा की कोर्ट से इस्तिहार जारी होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी। पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर को आरोपी के घर दबिश दी। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *