Featured

सहरसा में कचरा जलाने से प्रदूषण का खतरा।

सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर मार्ग स्थित सुलिंदाबाद क्षेत्र में कचरा जलाने से गंभीर स्थिति बन गई है। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किया गया कचरा और मेडिकल किट यहां डंप किया जा रहा है। इस कचरे में आग लगाने से निकल रहे प्रदूषित धुएं से स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान हैं।

स्थानीय सबीर का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इधर लोगों को डर है कि प्रदूषित धुएं के कारण क्षेत्र में कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *