Featured

29 जून को 13 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

वरीय पदाधिकारी द्वारा गैस एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि 75 गैस एजेंसियों के द्वारा बुकिंग के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से एल.पी.जी गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश है कि एल.पी.जी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि अपनी बारी का इंतजार करें, अफवाहों पर ध्यान न दें, नियमानुसार सभी ग्राहकों (उपभोक्ताओं) को ससमय गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला में आज को 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 04 हजार 282 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 1176, बेनीपुर अनुमण्डल में 1744 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1362 शामिल है।

डी.एस.ओ ने कहा कि इस प्रकार जिले में 28 जून को 08 हजार 129 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।

उन्होंने बताया कि 29 जून को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6494, बेनीपुर अनुमण्डल में 1384 एवं बिरौल अनुमण्डल में 5986 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है।

उप निदेशक जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 02 से 03 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि कैटरिंग के माध्यम से शादी विवाह या अन्य कार्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी समस्या, प्रश्न एवं शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है।नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुए शिकायत में से अधिकांश शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।

किसी उपभोक्ता को विभागीय नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं करने पर पर संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता एल.पी.जी गैस से संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष पर कर सकते हैं, जिसको तत्काल निष्पादन किया जाता है।

मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *