Featured

शिकायतों के समाधान के लिए सहयोग शिविर आम जनों के लिए मिल का पत्थर है

अभी तक 2660 समस्याओं का समाधान

सहयोग सहयोग शिविर की सफलता के लिए सभी तैयारी पूर्ण

अनपढ़ भी आवेदन दे सकेंगे
02 जून को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

आगामी 02 जून 2026 को प्रथम मंगलवार के अवसर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत शिशो पश्चिम पंचायत पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शिशो पश्चिम का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के सफल मार्गदर्शन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को रंग रोगन, और साफ सफाई कर शुभारंभ किया जाएगा।इसके लिए सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं, एम्बुलेंस आदि की सुविधा प्रदान की गई है। इस स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर प्रारंभ होने से पूर्व आमजनों से शिकायतों एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित रहे।
उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं आवेदन लिखने में अ अ सक्षम नहीं हैं, उनके लिए अलग से काउंटर बनाए और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हों जो उनकी शिकायतों एवं आवेदनों को लिखकर देंगे।
सभी आवेदनों का समयबद्ध अपलोड एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड किया जाए तथा उनके निष्पादन में पूर्ण पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिविर में लगाए जाने वाले 15 विभागीय स्टॉलों पर प्राप्त आवेदनों के संधारण हेतु अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, कुर्सी, शेड, पंखा एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का पारदर्शिता के साथ त्वरित समाधान करें, जिससे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

उल्लेखनीय है कि 02 जून 2026 को दरभंगा जिले की 36 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी पंचायतों में वरीय अधिकारियों द्वारा आज भौतिक निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितकारी तरीके से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

पूर्व के सहयोग शिविर में शिकायतों से संबंधित 3764 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 2660 का समाधान कर दिया गया है। (70% से अधिक) शेष 1104 आवेदनों को भी समाधान के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
जिलाधिकारी के सफल मार्गदर्शन में शिकायतों का लगातार समाधान किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं।

शिकायतों के समाधान के लिए सहयोग शिविर आम जनों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
जिला प्रशासन की अपील है कि शिकायतों को लेकर शिविर में पहुंचे और तत्काल पारदर्शिता के साथ समाधान पायें।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण) राजेश कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *