Featuredदरभंगाप्रादेशिक

आम के बागान में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अहिला गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लोगों को पता चला कि बगीचे में एक युवक का शव मिट्टी से ढंका हुआ है. उसके गर्दन से नीचे का कुछ भाग बाहर निकला हुआ दिखाई दिया. दिसके बाद सूचना मिलते ही ग्रामीण दौर के मौके पर पहुंचे और इसकी खबर तत्काल पुलिस को दे दी गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मिट्टी में गरे शव को देखने से लगता है कि हत्या कर अपराधियो ने शव को छुपाने की नीयत से मिट्टी में गाड़ने का प्रयास किया है.

स्थानीय निवासी यास्मिन खातून ने घटना के संबंध में बताया कि अहिला गांव में रविवार की सुबह आम गाछी में आम चुनने गए बच्चों ने देखा कि मिट्टी के नीचे से किसी का गला निकला हुआ है. जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाते हुए इस घटना की सूचना ग्रामीणों की दी. जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ बहादुरपुर थाना पुलिस को दी गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है. इस तरह से एक अज्ञात युवक का मिट्टी में गड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि किसी ने हत्या कर अझौल-अहिला टोल के रास्ते के बगल में आम के बागान में मिट्टी से ढक दिया है. शव के मिट्टी में गड़े होने की वजह से स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है. अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. आगे की जांच में पता चलेगा की युवक कहां का है और उसकी हत्या कैसे हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *