Sunday, June 21, 2026
Homeदरभंगाज़मीन के झगड़े में 3 सगे भाइयों की चाकू घोंप कर हत्या,...

ज़मीन के झगड़े में 3 सगे भाइयों की चाकू घोंप कर हत्या, पुलिस ने आरोपी भाई को दबोचा।

- Advertisement -

बिहार के छपरा में रिश्तों के कत्ल का हैरान कर वाला मामला सामने आया है. यहां जमीन विवाद में एक युवक ने अपने सगे तीन भाइयों की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा पचुआ गांव की है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में एक युवक ने पांच लोगों को चाकू मार दी. इस हमले में उसके तीन सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

- Advertisement -

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. मृतकों के नाम स्वामीनाथ महतो, दिनेश महतो और राजेश्वर महतो है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय हीरा महतो के चार बेटे थे. इनके बीच जमीन बंटवारे को लेकर आपसी विवाद हुआ था जिसमें जम कर चाकूबाजी हुई. इस घटना में तीन भाइयों की मौत चाकू लगने से हो गई. झगड़े में बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी चाकू मार दी गई है. हमले में घायल पांचों लोगों को एकमा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दिनेश महतो और स्वामीनाथ महतो की इलाज के क्रम में मौत हो गई. जबकि, राजेश्वर महतो को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी भी मौत हो गई.

- Advertisement -

एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत हो जाने से माहौल गमगीन बना हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. तीन सगे भाइयों की हत्या करने के बाद आरोपी लालू महतो फरार हो गया था. वो गांव में ही छिप गया था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लालू महतो को ढूंढ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी लालू महतो ने बताया कि उसके बेटे को उसके तीनों भाई मिल कर पीट रहे थे. यह देख उसने बचाव में हमला किया जिसमें तीनों की चाकू लगने से मौत हो गई. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular