Featuredदरभंगाप्रादेशिक

फंदे से लटका मिला डांस शिक्षक का शव, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम।

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत रुहेलगंज में एक युवक की फंदे से लाश लटकी मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। मृतक की पहचान विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के ही आजमनगर निवासी स्व0 बिहारी राम के पुत्र किसन राम उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। वह रुहेलागंज इलाके में डांस क्लास चलाता था। उक्त स्थल पर ही शुक्रवार की सुबह फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने दलबल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त युवक काफी मिलनसार स्वभाव का था। गुरुवार की रात दस – साढ़े दस बजे तक लोगों ने उसे मुहल्ले में देखा था। पर शुक्रवार की सुबह अचानक क्लासरूम में लाश मिलने की खबर से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए काफी देर तक सड़क जाम भी किया। लोगों का कहना था कि किसन राम की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।

वहीं इस मामले पर फिलहाल पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *