- Advertisement -
इस मुहिम को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाते हुए जाले प्रखंड के चाँद जीविका समूह से जुड़ी रीना झा ने “जीविका दीदियों ने ठाना है, शत-प्रतिशत मतदान करवाना है, वोट
डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे विभिन्न प्रकार के स्लोगन दीवारों पर लिखकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक कर रही हैं।
साथ ही दरवाजा दरवाजा जाकर सभी दीदियों के घर व आँगन की दीवारों पर भी स्लोगन लिख कर मतदान जरूर करने का सशक्त संदेश दे रही हैं।
संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीविका दीदी हर दिन अलग अलग तरह की गतिविधियां रैली, शपथ, मेहंदी, रंगोली व कैंडल मार्च आदि कर रही है। जिससे की मतदाता वोट के दिन बूथ पर जाकर निश्चित रूप मतदान से करें।





