Monday, April 27, 2026
Homeदरभंगातेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत।

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत।

- Advertisement -

आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े। हालांकि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के अरई बिरदीपुर निवासी रंजीत पासवान के पुत्र ललन पासवान (21) के रूप में की गई।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के संबंध में तहकीकात करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बाइक सवार युवक को ठोकर मारने के बाद फरार हुए वाहन की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मृतक के पिता रंजीत पासवान ने बताया कि ललन बाइक से पड़ोसी को छोड़ने शोभन गया था। वहां से घर लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

ललन चेन्नई में मजदूरी करता था। चेन्नई लौटने के लिए वह दो दिनों पहले स्टेशन गया था। ट्रेन छूटने के कारण वह घर लौट आया था। वह तीन बहन एवं तीन भाइयों में मंझला था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular