Featured

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा यातायात थाना का निरीक्षण किया गया

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक-25.04.2026 को यातायात थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान यातायात थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में यातायात थाना के अभीलेखों संचिका का अवलोकन किया गया। अवलोकनोपरांत थानाध्यक्ष यातायात को निम्न पंजी संधारण का निर्देश दिया गया।

बेंडिंग जोन

पार्किंग स्थल पंजी

टेम्पो स्टैंड पंजी

बस स्टैंड पंजी

नो पार्किंग जोन पंजी

टूर एवं ट्रैवेल्स पंजी

CCTV कैमरा पंजी

पर्व त्यौहार एवं VVIP के भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र में यातायात प्लान पंजी

ट्रैफिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम पंजी

चैम्बर ऑफ कॉमर्स/व्यवसाईयों के साथ यातायात प्लान पंजी

वरीय स्तर से पुलिस पदाधिकारीयो/कर्मियों को प्रशिक्षण से संबंधित पंजी

दरभंगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित शोरूम (चार पहिया, दो पहिया, तीन पहिया) मालिक/मैनेजर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित पंजी का संधारण

क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध क्रेन मलिक/ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित पंजी का संधारण

भाड़े पर चलने वाले रिक्शा/ टेंपो का मालिक/ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित पंजी का संचालन करने का निर्देश दिया गया।

e – DAR एवं I – RAD को अद्यतन करने हेतु दिशा निर्देश।

किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलती है तो तुरंत पहुंचकर यातायात को निर्बाध रुप से चलाने के लिए उचितकदम उठाएं।

नगर निगम के साथ टीम बनाकर अतिक्रमण होने पर कारवाई हेतु दिशा निर्देश।

शहर में सड़कों पर नो पार्किंग क्षेत्र में वाहनो को खड़ा नहीं होने दें। नियमों की उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को ब्रीफ करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *