समारोह समापन के अवसर पर शक्तिधाम महिला मंडल की संस्थापिका सदस्यों में श्रीमती शकुंतला दारूका ,श्रीमती उर्मिला देवी बोहरा,श्रीमती बिमला देवी ढ़ांढ़णियां,श्रीमती चंदा देवी लुहारूका,श्रीमती मंजू तुलस्यान,श्रीमती सुलोचना केडिया और श्रीमती आरती पोद्दार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं दिवंगत सदस्याओं में स्मृतिशेष पद्मा देवी बोहरा एवं बिमला देवी बोहरा को पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया।
विगत दिनों तीन महीने के अंदर घर घर जाकर मंगल पाठ की एक निराली श्रृंखला बनी जिसमें मंगल पाठ करने वाली श्रीमती रितु सरावगी,श्रीमती स्वाति सरावगी,श्रीमती बबीता बजाज एवं श्रीमती नीतू केडिया को भी सम्मानित किया गया तथा साथ ही जिन 38 महिलाओं ने अपने घरों पर मंगल पाठ का आयोजन किया उन्हें भी प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
समापन के अंतिम दिन आज रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से विवेकानंद कैंसर अस्पताल के डाक्टरों द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 45 रक्त दान वीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में डा.राम बाबु खेतान,गौरव जालान,वरूण मिश्रा,आशिष सरार्फ आदि सक्रिय थे।
सारे आयोजनों को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन बागड़िया,रुक्मानंद अग्रवाल,नंद किशोर ढ़ांढ़णियां,दिनेश दारूका,संतोष दारूका,सुबोध सरावगी,विनोद तुलस्यान,संदीप दारूका,राजेश बोहरा,रूपेश सरावगी, ओम अग्रवाल आदि लगातार सक्रिय थे।





