Featured

खगड़िया : खगड़िया में बारातियों से भरी कार पोखर में गिरी, हादसे के वक्त 9 लोग थे सवार 

खगड़िया में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूतौली मालपा हाई स्कूल के पास एक बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पोखर में गिर गई. इस कार में कुल 9 लोग सवार थे.

बिहार के खगड़िया में बरातियों से भरी एक कार पोखर में गिर गई है. हादसे के वक्त इस कार में 9 लोग सवार थे. घटना के बाद मौके पर चीत्कार मच गया. यह हादसा चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा हाई स्कूल के पास हुआ है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार को पानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. जानकारी के अनुसार सभी बाराती कार पर सवार होकर खगड़िया से सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे.

 

कार में 9 लोग थे सवार हालांकि, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से सभी बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी यह कार भूतौली मालपा हाई स्कूल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधे पोखर में जा गिरी.

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया और उसमें फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. हालांकि, कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस दुर्घटना का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है. सुबह के समय दृश्यता बहुत कम थी, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग हादसे से स्तब्ध थे, लेकिन यह जानकर राहत मिली कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. कुछ लोगों ने इसे ड्राइवर की गलती बताया तो कुछ ने घने कोहरे और खराब सड़क स्थिति को जिम्मेदार ठहराया. वहीं पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *