मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में “राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम” का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में “राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम” का शुभारंभ किया।
आज आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में कुल 129 आवेदन दर्ज हुए, जिनसे संबंधित आवेदक उपस्थित हुए और उनके मामलों का निष्पादन किया गया।
सहयोग शिविर में शिकायतों के प्रभावी समाधान से लाभान्वित नागरिकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी कड़ी में दरभंगा जिला के जाले प्रखंड की परिवादी रोकैया खातुन राशन कार्ड पोर्टल में तकनीकी समस्या को लेकर आवेदन किया था, जिसका समाधान करा दिया गया।
दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे l
