Featured

मधुबनी : नेपाल से भारत में शराब तस्करी का भंडाफोड़:मधुबनी में SSB ने 484 लीटर शराब और एक बाइक किया जब्त, तस्कर फरार

मधुबनी में SSB ने 484 लीटर शराब और एक बाइक किया जब्त, तस्कर फरार

मधुबनी में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी ने नेपाल से हो रही अवैध शराब तस्करी को नाकाम कर दिया है। SSB ने दो अलग-अलग अभियानों में कुल 484 लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पहला अभियान पिपरौन में बीपी नंबर 284/17 के पास चलाया गया। यह स्थान भारतीय सीमा से 200 मीटर अंदर है। दूसरा अभियान मधवापुर में बीपी नंबर 295/02 के पास चलाया गया। जो भारतीय सीमा से 10 मीटर अंदर है। दोनों जगहों से तस्कर भागने में सफल रहे।

48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि जब्त की गई सभी वस्तुएं कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी और मधवापुर थाने को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई तस्करी रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। SSB सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध तस्करी रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *