Thursday, April 30, 2026
Homeदरभंगाबिहार में सिर्फ श्रम का पलायन नहीं है, यहां श्रम के साथ...

बिहार में सिर्फ श्रम का पलायन नहीं है, यहां श्रम के साथ बुद्धि और पैसों का भी पलायन है : प्रशांत किशोर।

- Advertisement -

बिहार में सिर्फ श्रम का पलायन नहीं है, यहां श्रम के साथ बुद्धि और पैसों का भी पलायन है। ये तीनों चीजे बिहार से दूसरे राज्यों में जा रही है। महाराष्ट्र में अगर मोटरसाइकिल की कोई फैक्ट्री लगी है, तो उस फैक्ट्री को जो लोन मिला है उसमें भी बिहार का पैसा लगा है। उस फैक्ट्री में जो मजदूर और इंजीनियर काम कर रहे हैं वो भी बिहार के हैं। वही, जब मोटरसाइकिल बन जाती है तो उसे भी बिहार में लाकर बेचा जाता है।

- Advertisement -

प्रशांत किशोर ने कहा कि आजादी से पहले क्या होता था, आप यहां कपास की खेती करते थे, अंग्रेज कपास को इंग्लैंड में ले जाते थे वहां पर कपड़ा बनाकर यहां लाकर बेचते थे। वही हाल बिहार का है। हम लोगों का पैसा भी जा रहा है, पढ़े-लिखे लोग भी जा रहे हैं और जब दूसरे राज्यों में सामान बन गया जैसे सीमेंट, मोटरसाइकिल आदि तो उसे बिहार में बेचा भी जा रहा है। उससे बिहारियों का लाभ तो होगा नहीं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular