समस्तीपुर में ABVP ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान:आम जनता से वोटिंग की अपील, कहा- नोटा भारतीय लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।
समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की ओर से शहर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री कमलेश कुमार ने किया। सघन जनसंपर्क, मीटिंग और टी-टॉक आयोजित कर शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
प्रदेश सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज का एक जिम्मेदार छात्र संगठन है। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहा है। इस मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करता है। साथ ही साथ नोटा का प्रयोग नहीं करने की अपील करता है। नोटा का बटन दबाना, मतलब अपना मत बर्बाद करना है। नोटा भारतीय लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।
युवा, विद्यार्थी, बुजुर्ग, महिला, किसान को सबसे पहले मतदान करने की आवश्यकता है। मतदान करने से पहले हमें बिहार में रहे सभी सरकारों के शासन का तुलना करना है। जो सरकार छात्र और राज्य हित में बेहतर काम कर रही है। इन बातों को विचार कर सुरक्षित, विकसित और सुंदर बिहार के लिए मतदान करना है ।
दुकानदारों के बीच चलाया अभियान
सशक्त सरकार चुनने की अपील
वहीं, जिला सह संयोजक शुभम कुमार और सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्य ने संयुक्त तौर पर कहा कि 5 वर्षों में राज्य के लिए योगदान करने का यह अवसर हम युवाओं को प्राप्त होता है। सभी युवाओं से आग्रह है कि सिर्फ सरकारों पर सवाल उठने से बेहतर है कि अपने अधिकारों का प्रयोग करें और एक सशक्त सरकार चुनें।
इस अवसर पर देवकांत झा, गौतम कुमार, आदर्श कुमार, कुंदन यादव, रंगा यादव, रॉकी कुमार, आदर्श ठाकुर, राजा कुमार, अभिषेक कोहली, प्रणव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता अलग-अलग टोली में शामिल हुए।
