Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पीएचसी पर हुआ आशाओं का जुटान,भूखे पेट नहीं होगा काम का किया ऐलान।

दरभंगा: आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 12जुलाई से जारी ऐतिहासिक हड़ताल आज 29वें दिन और भी व्यापक साथ नजर आई।

इस मौके पर जिला के केवटी, बहादुरपुर, जाले, हायाघाट, हनुमाननगर, सिंघवारा, बहेड़ी, सदर, तारडीह, मनीगाछी, विरौल, कुशेश्वरस्थान सीएचसी व पीएससी परिसर में भूख के खिलाफ मासिक मानदेय के लिए आशाओं ने आज थाली बजाओ आंदोलन शुरू किया।सैकड़ों आशाओं_आशा फैसिलिटेटर की थालियों की खनखनाहट की तेज आवाज से पीएचसी प्रभारी,मैनेजर और बीसीएम सब परेशान हो गया।

इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह आंदोलन के नेता देवेन्द्र कुमार ने कहा है कि थाली पीटो आंदोलन ने एकबार फिर आशाओं में आगे लड़ने के लिए ऊर्जा भर दी।
आंदोलन के तेवर को सलाम करते हुए श्री कुमार ने कहा कि मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप कर मांगों को पूरी कर हड़ताल समाप्त करानी चाहिए क्योंकि आमजन को परेशानी हो रही है।

वही ऐक्टू के जिला प्रभारी डॉ उमेश प्रसाद साह ने कहा कि थाली की झनझनाहट से जिला के सभी सीएचसी-पीएचसी गूंजने लगा और तनिक देर के लिए परिसर में उपस्थित आम जन आश्चर्यचकित हो गया और बात को पूरी तरह समझने के बाद आमजन ने भी आशा के मांगों का समर्थन करते नजर आए।

थाली पीटो आंदोलन का नेतृत्व विभिन्न प्रखण्डों के पीएचसी व सीएचसी पर अमिरा देवी, सुनैना कुमारी, निलम देवी, संयोगिता चौधरी, रंजू झा, अनवरी बानो, चमन आरा, आशा देवी, गीता देवी, सविता कुमारी, सरिता देवी, संयोगिता चौधरी, लीला देवी, पुनम देवी, रेखा देवी, बिभा देवी, अंजू कुमारी, पुष्पा कुमारी, अंजू देवी, नीतु चौधरी, बेबी देवी, विनीता देवी, पूनम कुमारी, आशा देवी, अनीता देवी, शहनाज खातुन सुनैना देवी, अनिता दास, इन्द्रा देवी, लीलावती देवी, किरन कुमारी, ललिता देवी, रेणु चौधरी, रीता झा, पूनम कुमारी, जाहिरा खातुन, शाहिदा खातुन, नीलम देवी, सरिता देवी, पुतुल देवी, रानी देवी, रिचन देवी, साधना देवी, आदि ने संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *