Featuredदरभंगाप्रादेशिक

गर्भवती को अस्पताल में छोड़कर भागी मौसी, अस्पताल प्रशासन ने करवाई सिजेरियन डिलिवरी।

दरभंगा: डीएमसीएच के गायनी विभाग प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया है। गर्भवती को वहां परिजनों की ओर से बेसहारा छोड़ दिए जाने पर गायनी विभाग प्रशासन ने उसकी सुधि ली।

हुआ यूं कि कुछ महिला परिजन सिंहवाड़ा प्रखंड के मनिकौली गांव निवासी गर्भवती राधा कुमारी को लेकर मंगलवार को गायनी विभाग पहुंची थीं। इलाज के लिए पर्ची कटाने के बाद उसे ओपीडी के बरामदे में अकेली छोड़कर वे वहां से निकल गईं। फर्श पर अकेली पड़ी महिला पर नजर पड़ने पर वहां के स्वास्थ्य प्रबंधक ने उसकी सुधि ली। पूछने पर महिला ने बताया कि परिजन अकेली छोड़कर चले गए हैं।

इसकी जानकारी दिये जाने पर चिकित्सकों ने उसकी जांच की। बताया गया कि उसे सीजेरियन की जरूरत पड़ेगी। चिकित्सकों ने एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई। ब्लड बैंक के प्रभारी से बात कर ब्लड ब्लड का इंतजाम किया गया। इसके बाद देर शाम सीजेरियन किया गया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को प्रसूता की नानी वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि राधा कुमारी की मौसी उसे अकेली छोड़कर चली गईं थीं। महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली में काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *