Featuredप्रादेशिक

डबल मर्डर की वारदात के बाद सनसनी, युवक और युवती को मारी गोली।

बिहार की राजधानी पटना में डबल मर्डर की वारदात के बाद सनसनी फैल गयी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी।

पालीगंज अनुमंडल स्थित खीरी मोड़ मंदारी गांव के पास के खेत से दोनों शव बरामद किए गये हैं। बेखौफ अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या की है। इधर, डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त हो गयी है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान पालीगंज इलाके के गौसगंज निवासी राजेंद्र कुमार (35) और युवती की पहचान पालीगंज इलाके के महेशपुर निवासी के रूप में हुई है। युवती की उम्र 28 साल बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग की बातें सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। महिला से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद ग्रामीण हैरान और परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *