Wednesday, June 24, 2026
Homeसीतामढी  :  मोक्षधाम को मिला एनओसी, राजोपट्टी में पांच करोड़ की लागत...

सीतामढी  :  मोक्षधाम को मिला एनओसी, राजोपट्टी में पांच करोड़ की लागत से निर्माण शुरू

- Advertisement -

मोक्षधाम को मिला एनओसी, राजोपट्टी में पांच करोड़ की लागत से निर्माण शुरू
मोक्षधाम की नगर के विभिन्न स्थानों से कनेक्टीविटी

- Advertisement -

नगर के राजोपट्‌टी में नया आधुनिक मोक्षधाम के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे लोगों को अब शव दहन के लिए भीड़ के साथ ही भटकने से निजात मिल जाएगा। इस मोक्षधाम का निर्माण पांच करोड़ की लागत से राजोपट्‌टी वार्ड 22 में लखनदेई नदी के तट पर शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के द्वारा इस स्थान पर मोक्षधाम के निर्माण के लिए एनओसी भी दे दिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अधिकारियों के समक्ष मोक्षधाम की मजबूत घेराबंदी को लेकर पाइलिंग का कार्य शुरू किया गया है। बताते चले कि डीएम भी इस स्थान का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करके इसे हरी झंडी दिए हैं। हालांकि इस मोक्षधाम की स्थापना वर्ष 1936 में ही हुई थी। उसी समय से इसमें शव का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। अब इसके आधुनिकीकरण से लोगों को सुविधा होगी। राजोपट्‌टी में निर्माणाधीन मोक्षधाम में आधुनिक सुविधाएं होगी। अब इसके घेराबंदी का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले इसकी घेराबंदी नहीं रहने से आवारा पशुओं के साथ ही कचरा का अंबार भी लगा रहता था। लेकिन अब इसकी घेराबंदी होगी।

 

इसके साथ ही इसमें एक आधुनिक विद्युत शवदाह व दो लकड़ी का शवदाह केंद्र होगा। इसके साथ ही इसमें सार्वजनिक शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, आगंतुक के स्नान की व्यवस्था, शवदाह के सामग्री की दुकान, प्रतिक्षालय व एक कार्यालय भी होगा। दुकान में शवदाह के लिए लकड़ी के साथ ही शवदाह की सभी सामग्री उपलब्ध होगी। कार्यालय से विधि व्यवस्था, देखरेख व परिसर के सभी कार्यों का संचालन किया जाएगा।

यह मोक्षधाम नगर के राजोपट्‌टी वार्ड 22 में स्थापित की गई है। यह लखनदेई नदी के उत्तरी तट पर है। इसकी कनेक्टीविटी राजोपट्‌टी शिवमंदिर के बगल के रास्ते के साथ ही नगर के दक्षिणी भाग से भी है। डुमरा रोड में कारगिल चौक से पहले शिवमंदिर के बगल से रास्ता सीधा इस मोक्षधाम को पहुंचता है। यहां राजोपट्‌टी के मुख्य क्षेत्र से भी सीधा रास्ता है।

 

इधर बसबरिया, रेलवे स्टेशन, प्रतापनगर, आदर्शनगर के साथ ही डुमरा से भी आराम से लोग पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही इस स्थान पर नदी में एक डायवर्सन बना हुआ है, जो चक महिला के रास्ते से नगर के बाजार व रिंग बांध को जोड़ता है।

मोक्षधाम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले इसके घेराबंदी के लिए पाइलिंग के साथ ऊंची चहारदीवारी बनायी जाएगी, इसके बाद आंतरिक क्षेत्र में अन्य निर्माण कार्य किया जाएगा। लोगों को इस वित्तीय वर्ष में ही मोक्षधाम सौंप दिया जाएगा। – रविकांत कुमार, कार्यपालक अभियंता, बुडको

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular