Featuredदरभंगा

विक्की हत्याकांड का नामजद अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे।

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज निवासी विक्की कुमार हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित विकास पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि उसे गुरुवार की शाम नाकेबंदी कर नाका छह के पास से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि गत 11 अक्टूबर से विक्की लापता है। उसकी बरामदगी के लिए माता-पिता सहित कई लोग थाना से लेकर वरीय पदाधिकारी तक गुहार लगा चुके हैं। बुधवार को मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी राजेश कुमार से मिलकर पुत्र के लापता होने की जानकारी दी थी।

आईजी ने निर्देश दिया था कि मामले का खुलासा कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि लापता होने के कुछ दिन बाद ही सदर एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में कहा था कि आरोपितों ने विक्की की हत्या कर शव को टुकड़े-टुकड़े कर सुपौल जिले में कोसी नदी में फेंक दिया है।

लेकिन परिवार के लोग हत्या होने की बात नहीं मान रहे हैं। विक्की की मां माला देवी ने थाने में दिये आवेदन में विकास को नामजद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *