मधुबनी : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, मधुबनी के दर्जनों गांव में घुसा बाढ़ का पानी
कोसी बराज के 56 फटकों में से 41 फटको को खोल दिया गया, ताकि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो सके. इधर कोसी तटबंध में बढ़े जलस्तर से मधुबनी जिले के तटबंध के भीतर रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. मधेपुर प्रखंड के महिपतिया, गढ़गांव, ड़ाराह, द्वालख पंचायत के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है, लोगों के घरों का दरवाज, हैंडपंप और सभी कुछ डूब चुका है.
ग्रामिण ने बताया हैं कि इस साल समय से पहले कोसी में पानी का डिस्चार्ज बहुत ज्यादा आया है. जिससे मुंग, पटुआ, धान और सब्जी में भिड्डी की फसल बर्बाद हो गई है. कई एकड़ो में लगी फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं. दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने कहा कि “तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है. नेपाल में भारी बारिश के कारण अधिक मात्रा में पानी छोड़ा गया है. विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. वहीं जलस्तर के बढ़ने के अनुमान लगाया जा रहे है, जिसको लेकर तटबंध पर निगरानी रखी गई है.
