Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में युवक पर तेजाब से हमला, महिला सहकर्मी पर लगा फेंकने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी 

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहमदा गांव में सड़क किनारे रविवार सुबह झुलसा हुआ एक युवक गंभीर स्थिति में मिला है। जिसे पुलिस की 112 नंबर टीम ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत युवक पर एसिड फेंकने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने झुलसे हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान महमदा गांव निवासी महेश पोद्दार के पुत्र राजकुमार पोद्दार (38 वर्ष) के रूप में हुई है।

उधर युवक की पहचान के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन परिवार के लोग भी कुछ बात नहीं पा रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम करीब 6:00 बजे वह घर से निकला था, इसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि वह झुलसे अवस्था में मिला है और सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की भी बात आई सामने परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है। कल अचानक घर से निकल गया था, रात भर उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही थी। सुबह पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि युवक झुलसे हुए अवस्था में मिला है। झुलसे युवक ने क्या कहा झुलसे युवक राजकुमार पोद्दार का कहना है कि वह एक स्कूल में काम करता है। जहां की मीरा मैडम ने उसके शरीर पर कुछ फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया है। उसके शरीर पर क्या फेंका गया अथवा उसके साथ यह घटना क्यों हुई है यह वह बताने में असमर्थ है। सिर्फ वह मीरा मैडम द्वारा कुछ फेंके जाने की बात कर रहा था। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे पूसा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि वह यह बताने की स्थिति में नहीं है कि युवक के साथ क्या हुआ है। डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि युवक पर कोई तेजाब जैसा पदार्थ फेंका गया है, जिससे वह 90% तक झुलस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *