बता दें, वर्ष 2018 में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बिहार के 13 जिलों को शामिल किया गया. जिसमें कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर,सीमामढ़ी और नवादा शामिल हैं. केंद्र की तरफ से बिहार के 13 जिलों के प्रखंडों में विशेष सहायता मिलती है. जिसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जलसंधान, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर फोकस किया जाता है. स्कूल में पढ़ाई और लाइब्रेरी की सुविधा, स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास पर केंद्रित होता है.